फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue Attack: एक ही जगह से डेंगू के 10 मामले मिलने पर बनेंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन, घर-घर जाएंगी टीमें

Mon, 11 Sep 2023 09:36 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

डेंगू से बचाव और रोकथाम के लिए नगर निगम देहरादून के 100 वार्डों में लार्वा नष्ट करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। मच्छर का लार्वा नष्ट करने के लिए घर-घर टीमें जाएंगी। वहीं प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने अब नया प्लान तैयार किया है। जिसमें कोविड की तरह डेंगू रोकथाम के लिए रणनीति बनाई गई। एक ही जगह से डेंगू के 10 से अधिक मरीज मिलने पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाएंगे। जहां पर प्रत्येक घर में लार्वा नष्ट करने के लिए सफाई अभियान के साथ फॉगिंग की जाएगी।

विज्ञापन


प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित होंगे। देहरादून में रोजाना डेंगू के मामले बढ़ने पर नगर निगम के 100 वार्डों में रोकथाम के लिए नए प्लान पर काम होगा। प्रदेश में अब तक डेंगू मरीजों की संख्या 1130 पहुंच गई है। इसमें 655 मामले देहरादून जिले के हैं।

अमर उजाला डेंगू से संबंधित खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है। इस पर प्रदेश सरकार ने संज्ञान लिया है। डेंगू से बचाव और रोकथाम के लिए नगर निगम देहरादून के 100 वार्डों में लार्वा नष्ट करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य, नगर निगम, शहरी विकास टीमें बनेंगी। किसी मोहल्ले में डेंगू के 10 से अधिक मरीज मिलने पर उस क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर नोडल अधिकारी तैनात होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Earthquake:  उत्तरकाशी में देर रात को डोली धरती, भूकंप के तेज झटके से कांपे लोग, घर छोड़कर बाहर भागे

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि देहरादून नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में डेंगू रोकथाम के लिए प्लान बनाया गया है। प्रत्येक घर में स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम की टीमें लार्वा नष्ट के लिए जाएंगी।

जिला कुल डेंगू मामले मौत
देहरादून 655  -
हरिद्वार 191 13
नैनीताल 144   -
पौड़ी  99  -
ऊधमसिंहनगर 24   -
अल्मोड़ा 03   -
बागेश्वर    02  -
चमोली 08   -
रुदप्रयाग 04  -
कुल 1130     13

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें