उत्तराखंड में आपदा के बाद अब डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। कोटद्वार में अब तक राजकीय संयुक्त अस्पताल में डेंगू के तीन मामले पॉजिटिव आ चुके हैं। जबकि प्राइवेट पैथोलॉजी में भी इतने ही मामले पॉजिटिव आए हैं। डेंगू का प्रकोप ज्यादातर बच्चों और किशोरों में देखा जा रहा है।
नगर में इस समय हर दिन डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। राजकीय संयुक्त अस्पताल में हाल ही में डेंगू के दो मामले पॉजिटिव आए थे। सोमवार को भी डेंगू का एक और मामला पॉजिटिव आया है। दस दिनों में डेंगू का यह तीसरा मामला पॉजिटिव आया है।
दो दिन पहले एक प्राइवेट पैथोलाजी लैब में भी जांच में डेंगू के तीन मामले पॉजिटिव पाए गए। सोमवार को संयुक्त अस्पताल में सिताबपुर के 17 वर्षीय युवक में डेंगू पॉजिटिव पाया गया। प्राइवेट पैथोलॉजी लैब में 14 वर्ष के किशोर सहित तीन और चार वर्ष के दो बच्चों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। ये सभी मामले दुगड्डा के ग्रामीण क्षेत्रों के हैं।
जल निकासी नहीं होने से होती है दिक्कत
बरसात के समय अक्सर पानी जगह-जगह रुक जाता है। लगातार बारिश से पानी सड़ता नहीं है। लेकिन बरसात समाप्त होने पर पानी सड़ने लगता है और उसमें डेंगू का मच्छर पनपने लगता हैं।
डेंगू के लक्षण
चिकित्सकों के अनुसार बार-बार तेज बुखार आना, उल्टी और चक्कर आना, सिर में तेज दर्द।
तीस किट पहुंच चुकी हैं। अस्पताल में जांच की पूरी व्यवस्था है। डेंगू के मरीज का पूरा इलाज किया जा रहा है। लोगों को घरों के आस-पास साफ सफाई रखनी चाहिए। गंदे पानी को एकत्रित न होने दें। शंका होने पर तुरंत जांच कराएं। - डा. आईएस सामंत