फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व का दायरा बढ़ा

Tue, 17 Sep 2013 06:00 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार/कालागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन एसएस शर्मा ने कहा कि कार्बेट टाइगर रिजर्व में लैंसडौन डिवीजन की दो रेंज और शामिल की जा रही हैं। उन्होंने कालागढ़ में रामगंगा नदी में पेट्रोलिंग के लिए एक नाव का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन


वन विश्रामगृह में शर्मा ने कहा कि कार्बेट टाइगर रिजर्व में अब तक 11 रेंज थी। अब इनको बढ़ाकर 13 कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लैंसडौन की कोटड़ी व दुगड्डा रेंज को टाइगर रिजर्व के बफर जोन में लाने का प्रस्ताव काफी समय से लंबित था।

इसके साथ ही राजाजी राष्ट्रीय उद्यान का टाइगर रिजर्व के रूप में नोटिफिकेशन भी दीवाली पर जारी होने जा रहा है। तीन महीने में सोना नदी वन्यजीव अभ्यारण के 181 परिवारों पुनर्वास गैंडीखत्ता के सबलगढ़ में किया जाएगा। तैड़िया, चौखम, मांड गांव का पुनर्वास तराई वेस्ट में किया जाने का प्रस्ताव है। सुंदरखाल के 374 परिवारों के पुनर्वास का प्रस्ताव भी मांगा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्नो लैपर्ड संरक्षण के लिए 19 लाख रुपया स्वीकृत किया गया है। भालू, मस्क डियर की चोरी की रोकथाम की जिम्मेदारी सरपंच आदि को दी जाएगी। शर्मा के यहां पहुंचने पर पेट्रोलिंग के लिए आरनरेरी वाइल्ड लाइफ वार्डन कुंवर बिजेंद्र सिंह ने विभाग को एक बोट दी। जिसका शुभारंभ शर्मा ने पेट्रोलिंग करने के साथ की। इस अवसर पर डीएफओ अमित वर्मा, पार्क वार्डन सतीश चंद्र उपाध्याय भी मौजूद थे।

कर्मचारी की मौत से आहत था
कार्बेट टाइगर रिजर्व में साढ़े पांच लाख रुपए की लागत की बोट को विभाग को देते हुए आरनरेरी वाइल्ड लाइफ वार्डन कुंवर बिजेंद्र सिंह ने कहा कि ढिकाला के पास रामगंगा में एक कर्मचारी के गश्त पर डूब कर मरने से वह आहत थे। पेट्रोलिंग में परेशानी न हो इसके लिए यह बोट दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें