फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM हैक मामला: देना बैंक ने लॉक किए 17 हजार खाते, हैकर्स बुलाए

Wed, 26 Oct 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Ashwini Kumar Dena Bank - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
देश में 30 लाख से ज्यादा बैंक खातों की एटीएम की जानकारी हैक होने के मामले पर देना बैंक भी सतर्क हो गया है। देना बैंक ने सुरक्षा के लिहाज से देशभर में 17 हजार ग्राहकों के बैंक खाते लॉक कर दिए हैं। हैकिंग से बचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को दून पहुंचे देना बैंक के सीएमडी अश्वनी कुमार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


देना बैंक के अंचल कार्यालय में बैंक के सीएमडी अश्वनी कुमार मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि सीधे तौर पर ग्राहकों को नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन बैंक ने हैकिंग को लेकर संदिग्ध नजर आ रहे देशभर में 17 हजार खातों को लॉक कर दिया है।

इनके ग्राहकों को सूचित किया जा रहा है कि वह अपनी सभी डिटेल्स समय से बदल लें। उन्होंने बताया कि आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक ही सभी काम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेशनल हैकर्स से सिस्टम हैक करा रहा बैंक

hacker - फोटो : demo pic
हैकिंग से बचाव के लिए बैंक प्रोफेशनल हैकर्स को बुलाकर अपने सिस्टम को हैक करा रहा है, ताकि यह और पुख्ता हो जाए। कहीं भी कोई कमी न रहे और ग्राहकों को कोई नुकसान न हो।

उन्होंने बताया कि वर्तमान आर्थिक हालात के चलते फिलहाल बड़ी इंडस्ट्रीज लोन के लिए आवेदन नहीं कर रही हैं, लेकिन बैंक ने उत्तराखंड में छह स्टैंड अप लोन और 1000 मुद्रा लोन दिए हैं।

उन्होंने इस दौरान शिविर में 18 करोड़ 20 लाख रुपये का लोन भी ग्राहकों को प्रदान किया। प्र्रेसवार्ता के दौरान बैंक के अंचल प्रबंधक प्रेम प्रकाश सचदेवा, उप प्रबंधक केशवराम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें