फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतपाल महाराज से मिले रामनारायण

विज्ञापन
डालनवाला में संघ प्रचारक रामनारायण से बात करते सतपाल महाराज।
विज्ञापन
देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से सोमवार देर शाम आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचारक और केंद्रीय कार्यालय प्रमुख राम नारायण ने उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पर्यटन मंत्री होने के नाते इस समय महाराज को कई मामलों में सीधी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। उनके मंत्रालय के ही देवस्थानम अधिनियम को भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इसके साथ ही पर्यटन के भी कई मामले हैं, जिनका समाधान नहीं निकल पाया है। महाराज की एक परेशानी जल शक्ति मंत्रालय भी है। इसके तहत सिंचाई विभाग और लघु सिंचाई का एकीकरण होना है। दोनों के बीच हुई बातचीत में न्याय विद् चंद्रशेखर उपाध्याय भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें