फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन गुज्जरों को मिले आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा

विज्ञापन
वन गुज्जरों के पुनर्वास और मुआवजा राशि की भुगतान की मांग पर प्रदर्शन करते वन गुज्जर। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग अंतर्गत तिमली रेंज के जंगलों में रहने वाले वन गुर्जरों के पुनर्वास और आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग पर वन गुर्जर विकास परिषद ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने मांग के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। वन गुर्जरों ने उन्हें विधवा/वृद्धा और विकलांग पेंशन से जोड़ने की मांग की है।
परिषद के शिवालिक पर्वत अध्यक्ष गुलफाम जान ने कहा कि सालों से तिमली रेंज के जंगलों में वन गुर्जर निवास कर रहे हैं। लेकिन वर्तमान में इन वन गुर्जरों को सरकार की उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है। बीते दिनों भारी बारिश के बीच जंगलों में रहने वाले वन गुर्जरों के आवासों और सामान को खासा नुकसान पहुंचा। कई लोगों के छत की टीन उड़ गई। इसके साथ ही बारिश का पानी उनके आवासों में जा घुसा। जिससे उनके घरों में रखा सारा सामान बर्बाद हो गया। जिसका अब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिल सका है। कहा कि जंगल क्षेत्र में रहने के कारण वन गुर्जरों को विधवा/वृद्धा और विकलांग पेंशन का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि मामले में तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी जाएगी। जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
प्रदर्शन करने वालों में दाऊद हसन, मीर हसन, इब्राहिम, द्युम्मन रुस्तम, अबलु, फातिमा, ईश, गुलाम रसूल, शमशेर, लियाकत, सबरदिल, यामीन, सद्दाम, शमा लोदा, फिरोज, नूर जुयाल, मुस्तफा, इमाम हुसैन, रोशनदीन, बीनरू, सुलेमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें