फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 और 100 मीटर दौड़ में ज्योति ने मारी बाजी

विज्ञापन
डाकपत्थर में आयोजित संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान लंबी कूद में प्रतिभाग करता छात्र। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज डाकपत्थर में आयोजित जीवनगढ़ संकुल की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय डाकपत्थर के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इरशाद ने किया। इसमें प्राइमरी बालिका वर्ग की 50 और 100 मीटर दौड़ में महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज की ज्योति चौहान प्रथम, आयुषी दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि प्रावि अंबाड़ी की वंशिका तीसरे स्थान पर रहीं। लंबीकूद में महर्षि अरविंद घोष की ज्योति चौहान ने पहला, शिवानी चौहान ने दूसरा तथा अंबाड़ी की प्रगति ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्राइमरी बालक वर्ग की लंबी कूद में डिवाइन स्कूल जीवनगढ़ के असद और शहबाज ने क्रमश: पहला, दूसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला महर्षि अरविंद घोष इंटर कालेज डाकपत्थर और प्रगति विद्या मंदिर अंबाड़ी के बीच खेला गया, जिसमें महर्षि अरविंद घोष डाकपत्थर की टीम 7-3 के अंतर से विजयी रही। वहीं, बालिका वर्ग में महर्षि अरविंद घोष की टीम ने प्रावि डाकपत्थर को 8-5 के अंतर से हराया। लोक नृत्य में प्रावि डांडा जंगल की टीम प्रथम रही। द डिवाइन स्कूल जीवनगढ़ दूसरे और प्रावि डाकपत्थर की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में कुंवर सिंह राय, अमित महेंद्रू, महेश गुलेरिया, शैलेंद्र सिंह, चतर सिंह, नाज तसलीम, अंजली तोमर, सेवानंद शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
-----------------------------
कबड्डी में पलक पब्लिक स्कूल की टीम रही प्रथम
विकासनगर। संकुल सभावाला की संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाध्यापक बारू दत्त शर्मा, संयोजक अजय कुमार सैनी और रणवीर राय ने संयुक्त रूप से किया। बालक वर्ग की कबड्डी में पलक पब्लिक स्कूल की टीम ने बाजी मारी, जबकि बालिका वर्ग में राहुल पब्लिक स्कूल शेरपुर की टीम पहले, प्रावि आवलीवाला की टीम दूसरे स्थान पर रही। खोखो में पलक पब्लिक स्कूल और राहुल पब्लिक स्कूल की टीम ने क्रमश: पहला, दूसरा स्थान हासिल किया। 50, 100, 200, 400 मीटर दौड़ में प्रावि सभावाला की नूरती ने बाजी मारी, जबकि प्रावि शेरपुर की सृष्टि दूसरे स्थान पर रहीं। मौके पर रणवीर दास, जहूर अहमद, प्रदीप रावत, पूनम नौटियाल, आभा रानी, खालिद हुसैन, अब्दुल रब, मुजम्मिल हयात, सत्यपाल सिंह, शांति चौहान, सुमन देवी, ममता चौधरी, डीएस नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें