फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकताओं का धरना-प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय किशोर। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में हड़ताल पर चल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने धरना स्थल पर पहुंच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि हक की इस लड़ाई में पूरी कांग्रेस पार्टी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ है। बीते एक माह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे हैं बावजूद अब तक सरकार ने उनकी कोई सुध नहीं ली है। वास्तव में जिस हिसाब से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता काम करती है उस हिसाब से उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता। केंद्र सरकार ने भी न्यूनतम मजदूरी 18 हजार रुपये निर्धारित की हुई है। ऐसे में सरकार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम मानदेय का भुगतान करना चाहिए।
कहा कि जरूरत पड़ी तो कांग्रेस पार्टी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्थन में सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन भी करेगी। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, संध्या, सुमन देवी, मुकेश देवी, बसंती थपलियाल, शांति, राजबाला, अंबिका थापा, सोनी राणा, बबली देवी, आशा चौहान, शर्मिला, सुधा, निर्मला खत्री, रविता, परमजीत, मंजू, आशा रावत, शर्मिला, कल्पेश्वरी, कृष्णा देवी, ममता चौहान, मंजू देवी, कमला राणा, काजल गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें