फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से स्कूलों में क्रमिक अनशन करेंगी भोजनमाताएं

विज्ञापन
भोजनमाताओं को समर्थन देते जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के सदस्य। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में धरने पर बैठी उत्तराखंड भोजनमाता संगठन को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने अपना समर्थन दिया है। वहीं आज से सरकारी स्कूल खुलने के बाद भोजनमाताएं क्रमिक धरना प्रदर्शन करेंगी। भोजनमाताओं ने मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश नौटियाल और ब्लॉक मंत्री कुशलमणि ने कहा कि बीते कई सालों से भोजनमाताएं महज 3000 रुपये के मानदेय पर स्कूलों में मध्याह्न भोजन पका रही हैं जबकि, इतनी कम राशि में घर खर्च चलाना बेहद मुश्किल काम है। उन्होंने भोजनमाताओं के मानदेय को बढ़ा आठ हजार रुपये करने की मांग की। कहा कि भोजनामाताओं को भविष्य की चिंता न सताए इसके लिए सरकार को अक्षय पात्र फाउंडेशन से आच्छादित स्कूलों से भोजनमाताओं को नहीं हटाना चाहिए। कहा कि पूरा शिक्षक संघ मांगों के समर्थन में भोजनमाताओं के साथ है। धरना प्रदर्शन करने वालों में सुभाष वर्मा, शीशपाल सिंह, महेंद्र पाल, राजपाल, संजय कुमार, अनंत सोलंकी, भूपाल राम टम्टा, ऊषा देवी, बिट्टो देवी, बसंती देवी, लक्ष्मी, सोनी राणा, भागीरथी, नीलम नेगी, रेशमी देवी, कल्पेश्वरी, आशा रावत, काजल गुप्ता, माधुरी तोमर, रंजना शर्मा, दीपा थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें