फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के बाजारों में नोटबंदी का असर, बैंकों का लेने से इनकार

Sat, 12 Nov 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
नोट
विज्ञापन
500 और 1000 रुपए के नोट के बंद होने का असर सीमा से सटे नेपाल के बैतड़ी जिले के बाजारों पर भी पड़ने लगा है। यहां आए व्यापारियों को करेंसी भारत भेजने में परेशान आ रही है। यहां के बैंकों ने भी ये नोट लेने से मना कर दिया है। भारत में काम करने वाले नेपाली कामगारों, मजदूरों और पेंशनरों के जमा किए हुए रुपए भी बदल नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

 
बैतड़ी जिले गोठलापानी बाजार के व्यापारी वीरेंद्र पांडे ने बताया पहले ग्राहक भारतीय 500 और 1000 के नोट लेकर आता था। तो भारतीय बाजार झूलाघाट के व्यापारियों से माल खरीद लेता था। नोटों के बंद होने से पिथौरागढ़ और झूलाघाट से सामान नहीं आ पा रहा है।

गोठलापानी बाजार के व्यापारी केशव राज भट्ट ने बताया पहले यहां नेपाली करेंसी ज्यादा हुआ करती थी। अब भारतीय करेंसी ज्यादा हो गई है। बैतड़ी स्थित राष्ट्रीय वाणिज्य बैंक और अन्य बैंकों ने भी 500 और 1000 के नोट बदलने से मना कर दिया है। बैतड़ी के व्यापारी नेपाल से भारी मात्रा में बची नेपाली मुद्रा को भारतीय बाजारों में लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें