फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखवाड़ परियोजना पर सरकार की सुस्ती से आयोग नाराज

Sat, 12 Nov 2016 11:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
लखवाड़ डैम - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के लिए केंद्र सरकार से बजट पारित कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रयास नहीं करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। आयोग ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को सलाह दी है कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मामले को प्रधानमंत्री के समक्ष भी रखें।
विज्ञापन


शुक्रवार को आयोग के अध्यक्ष सुभाष कुमार ने कहा कि जल संसाधन मंत्रालय ने 19 अप्रैल 2016 को लखवाड़ जल विद्युत परियोजना को निवेश अनुमति प्रदान की। इसके बावजूद परियोजना शुरू कराने की अगली प्रक्रिया पर सरकार और शासन ने कोई पहल नहीं की है।

आयोग का मानना है कि उत्तराखंड के ऊर्जा विभाग को स्वयं या मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री की ओर से भारत सरकार को अनुरोध पत्र लिखा जाना चाहिए था। आयोग अध्यक्ष ने मुख्य सचिव से यह भी अनुरोध किया है कि वे जल संसाधन मंत्रालय और केंद्रीय कैबिनेट सचिव के अलावा वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान प्रधानमंत्री के समक्ष भी इस मामले को रखें।
विज्ञापन


पांच राज्यों को मिलना है फायदा
यमुना नदी पर प्रस्तावित 300 मेगावाट क्षमता की यह बहुउद्देश्यीय परियोजना एक राष्ट्रीय परियोजना घोषित है। परियोजना का फायदा उत्तराखंड समेत पांच राज्यों को मिलना है। परियोजना से प्राप्त सिंचाई और पेयजल का लाभ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को मिलेगा। इसमें सिंचाई व पेयजल उद्देश्य की लागत अनुदान के रूप में केंद्र सरकार की ओर से मिलनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें