फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चकराता में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रशासक मधु चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने हाल ही में देशभर में 85 नये केंद्रीय विद्यालय और 28 नवोदय विद्यालय खोलने की घोषणा की है। इनमें से चार उत्तराखंड राज्य में प्रस्तावित हैं। उन्होंने मांग की है कि चकराता जैसे जनजातीय और पहाड़ी क्षेत्र को भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


मधु चौहान ने बताया कि चकराता विधानसभा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अभाव में स्थानीय लोग पलायन करने को मजबूर हैं। इस क्षेत्र में कोई बड़ा शिक्षण संस्थान नहीं है, जबकि यहां कैंटोनमेंट बोर्ड और भारत सरकार के कई प्रतिष्ठान मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि चकराता के राजकीय महाविद्यालय के समीप बिरमोऊ डांडा में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय के लिए वर्ष 2018 में देहरादून संभाग की संयुक्त टीम ने सर्वेक्षण किया था। करीब पांच हेक्टेयर भूमि को चिह्नित किया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन और केंद्रीय विद्यालय संगठन के बीच कई वर्षों से पत्राचार चल रहा है। अभी तक सपना साकार होता नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से चकराता के बिरमोऊ डांडा में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए शिक्षा मंत्रालय को आवश्यक निर्देश दिए जाने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें