फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पिटकुल में पारदर्शिता और विशेष ऑडिट की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। जन प्रहार संगठन ने पाॅवर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर निगम में पारदर्शिता और विशेष लेखा परीक्षण की मांग की है।
विज्ञापन


संगठन की संयोजक सुजाता पॉल और सह-संयोजक पंकज सिंह क्षेत्री ने कहा कि उच्च न्यायालय ने 18 फरवरी के आदेश में पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया और सेवा नियमों के उल्लंघन पर गंभीर आपत्तियां जताई थीं। उन्होंने मांग की कि पूर्व कार्यकाल के दौरान हुए वित्तीय लेन-देन, निविदाओं और नियुक्तियों का स्वतंत्र फॉरेंसिक ऑडिट हो। नियुक्ति निरस्त होने के बाद पूर्व एमडी की ओर से लिए गए निर्णयों की विधिक समीक्षा की जाए। सार्वजनिक धन के दुरुपयोग और संभावित पक्षपात की जांच कर जवाबदेही तय हो। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें