फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मानसून से पहले सड़कों की मरम्मत की मांग, पीडब्ल्यूडी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मानसून सीजन को देखते हुए पर्वतीय कल्याण समिति ने मोहनपुर, स्मिथनगर और प्रेमनगर की जर्जर सड़कों के सुदृढ़ीकरण और मरम्मत की मांग की। संगठन से जुड़े लोगों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि इन क्षेत्रों की मुख्य और आंतरिक सड़कें लंबे समय से बदहाल स्थिति में हैं। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। समिति ने कहा कि यदि मानसून से पहले मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाएगी। जलभराव और कीचड़ के कारण आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

समिति महासचिव वीरू बिष्ट ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए विभाग को तत्काल प्रभाव से सड़कों के डामरीकरण और मरम्मत कार्य शुरू करना चाहिए, ताकि बरसात के दौरान लोगों को राहत मिल सके। इस पर अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंता को मौके का निरीक्षण कर और मानसून से पूर्व आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जेपी लखेड़ा, वीपी कुंडलियां, सत्यनारायण नेगी, बलवान सिंह रावत, अनिल पैन्यूली, एसके गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें