फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग

विज्ञापन
डिग्री कॉलेज की समस्याओं पर प्राचार्य से वार्ता करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नताकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट से मुलाकात की। उन्होंने समस्याओं के दूर न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिव्या राणा ने कहा कि अब तक किसी भी संकाय के द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर का परिणाम जारी नहीं हो सका है। छठे सेमेस्टर के छात्रों को अन्य कोर्सों में प्रवेश लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि कॉलेज में पानी और शौचालय की व्यवस्था का भी बुरा हाल है। कुछ शरारती तत्वों ने शौचालय में तोड़फोड़ की है। इस कारण छात्राओं का शौचालाय जाना मुश्किल हो गया है। साथ ही कॉलेज परिसर में कई टोंटियों में पानी भी नहीं आता। गर्मियों में छात्रों को परेशान होना पड़ता है। कहा यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होता तो छात्रों को प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्राचार्य ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिव्या राणा, पूर्व महासचिव शुभम गर्ग, रजत राणा, अभिषेक चौहान, हर्षित चौधरी, हैदर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें