फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बोर्ड परीक्षा से पहले गृह परीक्षा कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में परीक्षा, शिक्षकों की ड्यूटी समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने मांग करते हुए कहा, माध्यमिक विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा से पहले गृह परीक्षाओं का आयोजन किया जाए। वहीं, इस मौके पर संघ की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया।
विज्ञापन

रविवार संघ के रायपुर स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने कहा, अक्सर गृह परीक्षाओं के कुछ पेपर बोर्ड परीक्षा से पहले और कुछ बाद में आयोजित किए जाते हैं। इसके चलते छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ब्लॉक अध्यक्ष रामेंद्र राणा ने मांग करते हुए कहा, एक अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले शैक्षिक सत्र में विद्यालय संचालन का समय पूर्व की भांति रखा जाए। साथ ही नगर निकाय व पंचायत चुनाव में जिन शिक्षकों के ईएल प्रकरणों का निस्तारण नहीं हुआ है उनका जल्द निस्तारण किया जाए।

बैठक में संघ के मंत्री नवीन पुंडीर, उपाध्यक्ष यतेंद्र नेगी, कमल किशोर बडोनी, महेंद्र गुसाईं, मुकेश मोहन जोशी, दलजीत सिंह, सुरेश रावत, सरिता बिष्ट, अरुण रमोला, सुधा मिश्रा, दीपक नवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें