विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्र के साथ रैगिंग प्रकरण मामले में एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय से जवाब तलब किया है। विवि ने कॉलेज से इसकी विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है। इसमें आरोपी छात्रों पर जुर्माने के साथ डिबार करने करने की कार्रवाई की जा सकती है।
मामले में आरोप लगने के बाद दो छात्रों को कॉलेज प्रबंधन ने हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है। 13 जनवरी को घटना होने के बाद मामले को 15 तारीख को एंटी रैगिंग कमेटी को सौंपा गया है। कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट कॉलेज प्रबंधन को सौंपेगी। छात्र की ओर से यूजीसी की हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई थी। इसके बाद यूजीसी की ओर से एचएनबी मेडिकल विवि से जवाब तलब किया गया है। विवि प्रबंधन के अनुसार दून मेडिकल कॉलेज को मामले की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इस मामले में कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी। जबकि यह मामला 13 जनवरी का है और 15 जनवरी को इसे एंटी रैगिंग कमेटी के पास भी भेज दिया गया था।
Iदून मेडिकल कॉलेज में छात्रों ने पहले भी झेली है बर्बरता
I
Iघटना-1- Iयह पहली घटना नहीं है जब दून मेडिकल कॉलेज में किसी छात्र के साथ बर्बरता हुई हो। इससे पहले वर्ष 2023 में एक छात्र ने अपने जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग की थी। उसने छात्राओं के साथ छेड़खानी और फैकल्टी के साथ झगड़ा भी किया था। इसमें गठित कमेटी ने मामले की जांच के बाद छात्र पर आरोप तय किए थे। इसके बाद उसको दो वर्षों के लिए कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया था। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था।
Iघटना- 2- Iवर्ष 2023 में ही दून मेडिकल कॉलेज की सीनियर छात्राओं पर भी रैगिंग के आरोप लगे थे। इसमें वर्ष 2017 बैच की छात्राओं ने मिलकर जूनियर छात्रा के साथ तीन घंटे तक रैगिंग की थी। इससे छात्रा काफी आहत हुई थी। छात्रा ने अपने अभिभावकों को इसकी शिकायत की थी लेकिन वह कॉलेज प्रबंधन को शिकायत करने से डर रही थी।
Iएंटी रैगिंग कमेटी करेगी छात्रों की काउंसलिंगI
दून मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी सभी बैच के छात्रों की काउंसलिंग करेगी। उन्हें रैगिंग के सभी पहलुओं से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा छात्रों को इससे जुड़े कानूनी पहलुओं के बारे में भी बताया जाएगा। इसमें सबसे पहले उन दो बैच को शामिल किया जा रहा है, जिनका नाम रैगिंग प्रकरण में सामने आया है।
Iयूजीसी ने दून मेडिकल कॉलेज में हुए रैगिंग प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है। कॉलेज प्रबंधन को इस संबंध में कड़े निर्देश दिए गए हैं। विवि की ओर से एंटी रैगिंग समेत सभी कमेटियों की गतिविधियों की भी समीक्षा की जाएगी। - डॉ. आशीष उनियाल, रजिस्ट्रार, एचएनबी मेडिकल विविI