फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने की गैरसैंण को जिला बनाने की मांग

Tue, 10 Jun 2014 06:23 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर सहित अन्य विधायकों ने गैरसैंण को जिला बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


सरकार द्वारा विधानसभा सत्र सहित पूर्व में किए गए आयोजनों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यहां का आमजन जरूरी सुविधाओं से वंचित है, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

अमर उजाला से बातचीत में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं के मध्य में स्थिति गैरसैंण के प्रति प्रदेश सरकार की मंशा साफ नहीं है। बड़े आयोजनों से विकास नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos

दो अन्य विधायकों ने भी किया समर्थन

हरबंस कपूर का कहना है क‌ि कैबिनेट बैठक और विधानसभा शिलान्यास के बाद गैरसैंण में इंचभर भी काम नहीं हुआ है, जो क्षेत्र की उपेक्षा है। कहा कि गैरसैंण का विकास बिना जिला गठित किए नहीं हो सकता है।

वहीं विधायक गणेश जोशी ने कहा कि सरकार जब तक गैरसैंण को जिला नहीं बनाती, इस तरह के आयोजन यहां के लोगों की आंखों में धूल झोंकने जैसे होंगे।

उन्होंने विस सत्र को भराड़ीसैंण में आयोजित न करने पर भी रोष जताया। भाजपा के काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा ने भी गैरसैंण जिले की मांग का समर्थन किया है।
विज्ञापन

चमोली के विधायकों ने की स्थायी राजधानी की मांग

चमोली जिले के बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी और थराली के विधायक प्रो. जीतराम ने कहा कि सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए।

कहा कि अभी तक जितने भी आयोजन यहां हुए हैं, जनता ने उसे सराहा है। ऐसे में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री को स्थायी राजधानी के विषय पर सभी से विचार-विमर्श कर उचित निर्णय लेना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें