फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच नहीं हुई तो होगा आंदोलन : बॉबी पंवार

विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने कालसी में निकाली रैली, सरकार का जलाया पुतला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालसी। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कालसी गेट पर प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की। कहा कि अगर निष्पक्ष जांच के आदेश नहीं दिए गए तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान से कालसी गेट तक रैली निकाली। अध्यक्ष ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के दो वर्ष बीतने के बाद भी अब तक घटना की निष्पक्ष जांच नहीं हुई। मुख्य आरोपी अभी भी जांच के दायरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि स्पष्ट है कि सरकार मुख्य आरोपी को बचा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वीआईपी के संबंध में जो जानकारी आ रही है, इसमें कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। यदि आज हम चुप रहे तो अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो जाएंगे कि यह आग हर घर तक पहुंच सकती है। इस न्याय की लड़ाई में हर भाई-बहन और अभिभावक को साथ लेकर अंकिता भंडारी के परिवारजनों को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर मोहन सिंह तोमर, बिट्टू वर्मा, मंजू चौहान, रितिका, पूजा, संजय चौहान, अरविंद पंवार, सबल सिंह , मातबर नेगी, अखिल तोमर, जसपाल चौहान, मुकेश चौहान, गजेंद्र चौहान, मनदेव राणा आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें