फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: अलग-अलग हादसों में दिल्ली के एक युवक समेत तीन की मौत

Mon, 25 Jun 2018 09:00 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अल्मोड़ा
विज्ञापन
police
विज्ञापन

सोमवार को अलग-अलग हादसों में दिल्ली के एक युवक समेत तीन की मौत हो गई। पंजाबी बाग दिल्ली निवासी 20 वर्षीय युवक की कोसी नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई।  वह घर का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। वहीं, पिथौरागढ़ जिले में किशोर और वृद्धा की पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से जान चली गई।

विज्ञापन


एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि नाचनी (पिथौरागढ़) के समकोट निवासी खुशाल सिंह का पुत्र विरेंद्र सिंह (15) मौधारी तोक में सोमवार को जानवर चराने गया था। अपराह्न करीब ढाई बजे पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक जीएस देउपा और तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी को मौके पर भेजा गया है।

उधर, जानवरों को चराने जंगल गई गिरगांव की धर्मा देवी (75) पत्नी स्वर्गीय खड़क सिंह पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गई। पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह बृजवाल समेत तमाम लोग 108 एंबुलेंस से महिला को मुनस्यारी सीएचसी लाए। यहां से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। मुनस्यारी के उपजिलाधिकारी केएन गोस्वामी ने बताया कि तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी को मौके पर भेजा गया है। मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


उधर अल्मोड़ा के सोमेश्वर में पंजाबी बाग दिल्ली निवासी अंकित टम्टा (20) पुत्र सुमन टम्टा अल्मोड़ा के खत्याड़ी में रिश्तेदारी में आया था। सोमवार दोपहर वह अपने चार साथियों के साथ महतगांव में देवस्थल के समीप कोसी नदी में नहाने गया था। इस बीच अंकित नदी में बीच में जा पहुंचा और डूब गया। साथियों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने नदी से जब अंकित को निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें