फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने टिहरी बांध विस्थापितों के लिए बन रही कालोनी के निर्माण और पेड़ काटने पर लगाई रोक

Mon, 25 Jun 2018 08:46 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
nainital high court - फोटो : google
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने टिहरी बांध विस्थापितों के लिए ऋषिकेश के वीरपुर खुर्द में बन रही कॉलोनी में निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने इसी जगह से 27 जून तक पेड़ काटने पर भी रोक लगाते हुए टीएचडीसी को जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


टिहरी विस्थापितों को बसाने के लिए सरकार ने टीएचडीसी को 222.60 हेक्टेयर जमीन दी थी। यह जमीन पूरी तरह से ग्रीन बेल्ट में थी। 99 साल की लीज के साथ सरकार ने इसमें कई शर्तें भी लगाई थीं।

इसमें एक शर्त यह भी थी कि टिहरी विस्थापितों के लिए आवास तैयार करते समय जितने पेड़ काटे जाएं, उनका रोपण उसी के आसपास किया जाएगा। टीएचडीसी ने पेड़ काटकर निर्माण तो किया मगर पेड़ों का रोपण नहीं किया।
विज्ञापन


इस पूरे मामले पर विभा देवी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर कहा कि जब तक टीएचडीसी पौधरोपण नहीं करती तब तक आगे के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी जाए। साथ ही टीएचडीसी को आदेश दिया जाए कि वह पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई करे। सोमवार को मुख्य न्यायाधीश केएम जोसफ और न्यायमूर्ति शरद शर्मा की खंडपीठ ने फिलहाल पेड़ काटने व निर्माण पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई 27 जून को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें