दिल्ली निवासी महिला की शिकायत पर दिल्ली में शून्य प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि आरोपी ने रिजॉर्ट में पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
चकराता में एक रिजॉर्ट के मालिक अनुपम तोमर पर दिल्ली निवासी महिला ने यौन उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में दिल्ली में शून्य प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसे जांच के लिए चकराता हस्तांतरित किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह के अनुसार, दिल्ली निवासी महिला की शिकायत पर दिल्ली में शून्य प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रामताल रिजॉर्ट में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की विवेचना महिला हेल्पलाइन की प्रभारी उपनिरीक्षक दीपा शाह को सौंपी गई है। मामले की जांच की जा रही है।