फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी घूमने गए दिल्ली के 11 पर्यटक खलियाटॉप में फंसे, रेस्क्यू के लिए टीम हुई रवाना

Wed, 26 Dec 2018 09:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला/ मुनस्यारी/डीडीहाट
विज्ञापन
खलिया टॉप में टूरिस्ट फंसे - फोटो : demo pic
विज्ञापन

मुनस्यारी घूमने आया दिल्ली के पर्यटकों का एक दल खलियाटॉप के भैंसियाताल में फंस गया। सूचना के बाद एसडीएम ने पर्यटकों की मदद के लिए राजस्व पुलिस को भेज दिया है।

विज्ञापन


राजस्व पुलिस के साथ मोनाल संस्था के कार्यकर्ता भी गए हैं। दिल्ली से आया पर्यटकों का 11 सदस्यीय एक दल घूमने के लिए खलियाटॉप से तीन किमी आगे भैंसियाताल  गया था।

लौटते वक्त अंधेरा होने पर दल के सदस्य रास्ता भटकने से फंस गए। इसके बाद दल के एक सदस्य ने डीडीहाट के उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता को फोन पर जंगल में फंसने की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उप जिलाधिकारी ने तुरंत राजस्व विभाग के कर्मियों को मौके पर जाने के निर्देश दिए। राजस्वकर्मी मोनाल संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि जिस नंबर से कॉल आई थी उस नंबर पर पूछताछ के लिए जब कॉल की गई तो वह नंबर लगातार नॉट रीचेबल आ रहा है। उन्होंने बताया कि फंसे हुए पर्यटकों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें