फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी संग मसूरी घूमने आए दिल्ली के पर्यटक ने की आत्महत्या, गेस्ट हाउस के कमरे में लगाई फांसी

Thu, 22 Aug 2019 08:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पत्नी व रिश्तेदारों के साथ मसूरी घूमने आए एक पर्यटक ने गेस्ट हाउस के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि रात में उसका पत्नी व रिश्तेदारों के साथ झगड़ा हुआ था, जिससे क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी।

विज्ञापन


पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। इधर, जिस गेस्ट हाउस में पर्यटक रुके थे वह अवैध होने के चलते पुलिस ने उसे सील कर दिया है। मृतक की पहचान श्याम कुमार निवासी मंगोलपुरी दिल्ली के रूप में हुई है।

कोतवाल मसूरी भावना कैंथोला ने बताया कि श्याम कुमार पत्नी ज्योति, पत्नी के भाई दीपक व उनके परिवार के संग 19 अगस्त को मसूरी आए थे। मंगलवार रात को श्याम कुमार ने काफी शराब पी हुई थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस बात पर पति और पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ था। बाद में श्याम कुमार अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। बुधवार सुबह दीपक कमरे पहुंचा तो देखा कि श्याम कुमार पंखे के सहारे फांसी पर लटका हुआ था।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया श्याम कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। कमरे में शराब की बोतल और शराब का भरा हुआ गिलास रखा हुआ था। पुलिस ने मौके से मिली सभी वस्तुओं को कब्जे में ले लिया है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें