व्यापारी सुधीर गर्ग पत्नी की मौत से आहत हो गए और कहने लगे परिवार उजड़ गया। यदि घूमने नहीं आते तो शायद यह हादसा नहीं होता। घूमने के चक्कर में परिवार पर आफत आ गई है। कभी नहीं सोचा था कि हमारे साथ ऐसा होगा। दूसरी ओर रामनगर के कई व्यापारी उनका सहयोग करने के लिए रामनगर अस्पताल पहुंचे और उनकी हर संभव मदद की। दूसरी ओर उनकी पत्नी के शव को पुलिस ने शवगृह में रखवा दिया।
रात भर चलता रहा रेस्क्यू
रेस्क्यू टीम लापता दंपती की तलाश में रात भटकती रही। एसडीएम हर गिरि, एफएसएचओ किशोर उपाध्याय और एसआई जयपाल सिंह चौहान, लेखपाल हरीश चंद्र यादव मौके पर मौजूद रहे।
स्थानीय चालक की गलती से बही कार
सूत्रों की मानें तो धनगढ़ी नाले में पानी का बहाव तेज था और दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी हुई थी। ऐसे में एक स्थानीय चालक लोगों की गाड़ियों को इधर से उधर कर रहा था। उसको ऐसा करते देख दिल्ली के पर्यटकों ने उससे कहा कि उनकी कार को भी पार करा दे।
इस पर स्थानीय चालक कार को पार कराने लगे। जब उसने कार नाले में उतारी तो कार का एक पहिया सड़क पर बने गड्ढे में जा गिरा। इससे कार एक तरफ झुक गई और इस दौरान नाले में एकाएक पानी बढ़ गया और कार बहने लगी। स्थानीय चालक तो किसी तरह कार से उतर कर निकल गया, लेकिन पर्यटक कार के साथ बह गए।