फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दंगे में मृत उत्तराखंड के युवक के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी सरकार

Sat, 29 Feb 2020 07:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी

सार

  • शोक में आज बंद रहेंगे पैठाणी व चाकीसैण बाजार
  • दिल्ली दंगे में हुई युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर 
  • परिजनों को दिल्ली में मिला युवक का शव, घायल युवक की स्थिति अब स्थिर
विज्ञापन
bazar band - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली दंगे में उत्तराखंड के पौड़ी जिले के थाना क्षेत्र पैठाणी के युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। आज चौकीसैंण और पैठाणी बाजार बंद रहा। स्थानीय व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। उन्होंने मौन जुलूस निकालकर अपना दुख व्यक्त किया।

 

शुक्रवार को पैठाणी व चाकीसैंण के व्यापारियों ने शोक जताते हुए आज बाजार बंद रखने का निर्णय लिया। उधर, दिलबर के परिजनों को दिल्ली में उसका शव मिल गया है और उन्होंने वहीं उसका अंतिम संस्कार कर लिया है।

विज्ञापन


दिलवर के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक मदद 

दिल्ली दंगे में मारे गए पौड़ी निवासी दिलवर सिंह के परिजनों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। दिलवर तहसील चाकीसैंण के गांव रोखड़ा का निवासी है। मुख्यमंत्री ने दंगों में हुई दिलवर सिंह की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख जताया है।

उन्होंने दिलवर की आत्मा की शांति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने दिलवर के परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह आर्थिक मदद दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष से शहादरा दिल्ली में एक बेकरी में काम करता था दिलबर

थाना क्षेत्र पैठाणी के ढाईज्यूली पट्टी स्थित रोखड़ा गांव निवासी दिलबर सिंह की दिल्ली दंगे में मौत हो गई थी। घटना की सूचना पड़ोसी गांव के रहने वाले दिलबर के दोस्त श्याम सिंह ने 26 फरवरी को फोन पर ग्रामीणों व उसके परिजनों को दी। दंगे में श्याम सिंह भी घायल हुआ है, जो अभी दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है। हालांकि श्याम सिंह की स्थिति पर स्थिर बताई जा रही है।

दिलबर सिंह पिछले डेढ़ वर्ष से शहादरा दिल्ली में एक बेकरी में काम करता था। बताया गया कि दंगाइयों ने दिलबर जिस गोदाम में सो रहा था, उस पर आग लगा दी थी। घटना की सूचना पर दिलबर के जीजा व चाचा दिल्ली बृहस्पतिवार को ही रवाना हो गए थे।

एसआई लोहित कुल ने बताया कि दिलबर के जीजा व चाचा को दिल्ली में उसका शव मिल गया है। उन्होंने दिल्ली व आसपास रहने वाले रिश्तेदारों को बुलाकर उसकी वहीं अंतिम संस्कार कर दिया है। इधर, पैठाणी व्यापार सभा अध्यक्ष मनबर सिंह व चाकीसैंण के व्यापार संघ अध्यक्ष शेखर नेगी बताया कि युवक की मौत के शोक में शनिवार को बाजार बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें