स्वामी रामदेव की अगुवाई में संत समाज के प्रतिनिधियों ने माकपा नेता सीताराम येचुरी के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर माकपा महासचिव के खिलाफ धार्मिक उन्माद भड़काने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया था।
माकपा नेता ने यह बयान दिल्ली में दिया था लिहाजा हरिद्वार कोतवाली की ओर से मुकदमे की जांच दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अब अग्रिम कार्रवाई दिल्ली पुलिस करेगी।