फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राजा’ के लिए दिल्ली की रानी पहुंची शिव के पास, दो साल से है तलाश

Thu, 13 Jul 2017 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
delhi girl rani
विज्ञापन
पंचक लगने के बावजूद कांवड़ पटरी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। कोई मन की मुराद पूरी होने पर भोले का जलाभिषेक करना चाहता है तो कोई अच्छे वर के लिए शिव की शरण में आया है। ऐसे में लोनी दिल्ली निवासी रानी ने ‘राजा’ की चाहत में कांवड़ उठाई है।
विज्ञापन


हरिद्वार से जल लेकर जा रही रानी को दो साल से अच्छे वर की आस है। हरिद्वार से नारसन तक कांवड़ पटरी पर सुबह से शाम तक बोल-बम के जयकारे गूंज रहे हैं। अब तक लाखों कांवड़िए हरिद्वार से जलभरकर गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं। इसमें कुछ ने मुरादें पूरी होने पर भोलेनाथ की कांवड़ उठाई है तो कुछ भोले के दरबार में मुरादें लेकर आए हैं।

इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी शामिल हैं। मान्यता है कि सावन में भोले की पूजा-अर्चना से मनचाहा पति मिलता है। यही कारण है कि अधिकतर युवतियां वर की तलाश में कांवड़ लेकर चल रही हैं। लोनी (दिल्ली) से आई रानी भी उन्हीं में से एक है। उसका कहना है कि वह दूसरी बार वर की आस में भोले के दरबार में आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की लक्ष्मी बोली, 10 साल से कांवड़ लेकर आ रही हूं

delhi woman laxmi
रानी को विश्वास है कि भोलेनाथ जल्द उसकी मुराद पूरी करेंगे। दिल्ली कैंट से आई ज्योति का कहना है कि ननद की शादी के लिए कांवड़ यात्रा शुरू की थी। मुराद पूरी होने के बाद से यात्रा पर आ रही हूं।

उत्तम नगर दिल्ली से कांवड़ लेकर आई लक्ष्मी का कहना है कि भोलेनाथ की कृपा से सब कुछ मिला है। अब 10 साल से कांवड़ लेकर आ रही हूं। दिल्ली ओल्ड नागलोई निवासी निपेंद्र शर्मा का कहना है कि भोले की भक्ति से हर मुराद पूरी होती है। इनकी कृपा से बेटे की प्राप्ति हुई। उसके बाद से हर कांवड़ लेकर आता हूं और रहूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें