फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: शादीशुदा होने की बात छुपाकर युवती को देता रहा शादी का झांसा, फिर दून लाकर किया दुष्कर्म

Fri, 16 Dec 2022 02:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

युवक ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिला दिया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद उसने दिल्ली में भी कई बार दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया था। लेकिन, अब पता चला है कि वह शादीशुदा है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की युवती से दून में हुए दुष्कर्म के मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जीरो एफआईआर दिल्ली से स्थानांतरित होकर कैंट थाने में आई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जुलाई 2022 में दिल्ली निवासी एक युवती और युवक देहरादून घूमने आए थे।

विज्ञापन


यहां दोनों ने गुच्चूपानी में एक रिजॉर्ट में कमरा बुक कराया। युवती के मुताबिक, युवक ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद उसने दिल्ली में भी कई बार दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया था। लेकिन, अब पता चला है कि वह शादीशुदा है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: रिटायर्ड बैंक अधिकारी को बेच दी गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन, 94.81 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के मुताबिक, दिल्ली में युवक ने उसके साथ मारपीट भी की थी। किसी से बात करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती ने आरोपी कृष्ण कुमार निवासी राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद के खिलाफ वहां वसंत कुंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। घटनास्थल देहरादून होने के कारण वसंत कुंज पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर इसे दून पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। कैंट थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें