फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दिल्ली अग्निकांड मामले में गिरफ्तार केशव नेगी के समर्थन में कांग्रेस-भाजपा, पारदर्शी जांच की मांग

Tue, 09 Jun 2026 01:07 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

दिल्ली अग्निकांड मामले में गिरफ्तार केशव नेगी के मामले में पारदर्शी जांच की मांग उठाई गई है। कांग्रेस का कहना है कि दिल्ली सरकार की कार्रवाई कष्टदायी है। होटल के सेफ उत्तराखंड निवासी केशव नेगी पर आरोप है कि आग बुझाने में योगदान नहीं दिया। उन्होंने सवाल किया कि क्या आग बुझाने की जिम्मेदारी केशव नेगी की थी? 
विज्ञापन
Delhi Fire - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में हुए अग्निकांड मामले में गिरफ्तार उत्तराखंड निवासी केशव नेगी के समर्थन में कांग्रेस व भाजपा सामने आई है। कांग्रेस नेताओं ने होटल में सेफ का काम कर रहने वाले केशव की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए। वहीं भाजपा नेताओं ने निष्पक्ष व पारदर्शी जांच की मांग उठाई, जिससे निर्दोष को न्याय मिल सके।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, मालवीय नगर में अग्निकांड की दुखद घटना है। लेकिन दिल्ली सरकार की कार्रवाई कष्टदायी है। होटल के सेफ उत्तराखंड निवासी केशव नेगी पर आरोप है कि आग बुझाने में योगदान नहीं दिया। उन्होंने सवाल किया कि क्या आग बुझाने की जिम्मेदारी केशव नेगी की थी? जांच का विषय आग लगने के कारणों व नियमों का उल्लंघन होना चाहिए।

दिल्ली सरकार इस मामले मेंं हस्तक्षेप कर केशव नेगी को रिहा करे। पूर्व सीएम हरीश रावत ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस बड़े आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। छोटी कर्मचारियों को आरोपी बनाना उचित नहीं है। अग्निकांड में होटल के बड़े जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केशव नेगी की गिरफ्तार के संबंध में मैंने व सांसद अनिल बलूनी ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर अग्निकांड की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच करने के लिए कहा है। किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: फोन से संपर्क साध दिमाग की विद्युत चुंबकीय तरंगे ट्यूमर को दे रहीं जन्म, इन बातों का रखें ध्यान
विज्ञापन


केशव नेगी को हम हरसंभव कानूनी सहयोग व न्याय दिलाने के प्रयास में साथ खड़े रहेंगे। उत्तराखंड के लोग देश विदेश में ईमानदारी, मेहनत व संस्कारों के लिए जाने जाते हैं। हमें न्याय व्यवस्था विश्वास है लेकिन निर्दोष को न्याय अवश्य मिले।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें