फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत बोले-जमीनों की ब्रिकी की छूट देकर गैरसैंण की आत्मा मार रही सरकार

Tue, 09 Jun 2026 12:53 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, गैरसैंण (चमोली)

सार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि जमीनों की ब्रिकी की छूट देकर गैरसैंण की आत्मा मार रही है। 
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैरसैंण के नजदीकी गांवों में जमीन बेचे जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार गैरसैंण में जमीनों के बिक्री की खुली छूट देकर गैरसैंण की आत्मा को मारने का काम कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गैरसैंण के महत्व को देखते हुए कांग्रेस सरकार ने जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाई हुई थी जिसे हटाकर भाजपा सरकार ने भू माफियाओं के लिए गैरसैंण के दरवाजे खोल दिए हैं। सरकार को तत्काल भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक लगानी चाहिए जिससे गैरसैंण के विकास के लिए जमीनें बच सकें।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: केंद्र की दूरसंचार परियोजना भी गांवों में नहीं ला सकी नेटवर्क, लागू की गई थी 4जी सेचुरेशन योजना
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने संवाद न्यूज से दूरभाष पर हुई बातचीत में कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार ने यहां की जमीनों को लूट से बचाने को बनाए नियम कायदों को समाप्त कर दिया। जिसका परिणाम है कि आज बड़ी मात्रा में भोले और गरीब ग्रामीण जमीनों को कौड़ियों के भाव बेच रहे हैं। भविष्य में अगर गैरसैंण में नए नगर की स्थापना की जाती है तो गैरसैंण में जमीन नहीं बचेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें