फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-Doon Expressway: मोहंड से बनेगा 1.3 किमी लंबा वायाडक्ट, सीधे डाटकाली मंदिर जा सकेंगे भक्त

Sat, 07 Dec 2024 02:12 PM IST
रेनू सकलानी वत्सल गुप्ता, अमर उजाला संवाद , देहरादून

सार

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर वायाडक्ट का निर्माण शुरू हो गया है। अब मेरठ सहारनपुर की ओर से आने वाले भक्तों को डाटकाली पहुंचने में आसान होगी।
विज्ञापन
दिल्ली-दून एक्सप्रेस पर शुरू हुआ वायाडक्ट का निर्माण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर की ओर से मां डाटकाली मंदिर आने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। एक्सप्रेस वे पर अब मोहंड से वायाडक्ट का निर्माण किया जा रहा है, जो एक्सप्रेस वे से सीधे मां डाटकाली मंदिर को जोड़ेगा। इसके बनने के बाद दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर की ओर से आने वाले भक्तों को मंदिर पहुंचने में आसानी होगी। एनएचएआई की ओर से इसका निर्माण कराया जा रहा है।

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के शुरू होने के बाद जहां दिल्ली की दूरी करीब ढाई घंटे की रह जाएगी। इससे कई जगह के लोगों को फायदा होगा और उनकी राह आसान होगी। इस एक्सप्रेस वे पर अब एक वायाडक्ट का काम शुरू किया गया है, जो एक्सप्रेस को मां डाटकाली मंदिर से जोड़ेगा।

विज्ञापन


दरअसल, कंपनी की ओर से इसका निर्माण एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार को देखते हुए किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार तेज होती है।वहीं, बड़ी संख्या में दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर क्षेत्र के लोग मां डाटकाली मंदिर जाते हैं। इसे देखते हुए वायाडक्ट का निर्माण कराया जा रहा है। ताकि, डाटकाली मंदिर जाने के लिए लोग एक्सप्रेस-वे पर यू-टर्न न लें और वायाडक्ट के माध्यम से सीधे मंदिर पहुंच सकें।

विज्ञापन

दो महीने में हो जाएगा तैयार

एक्सप्रेस-वे पर मोहंड में एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब यहां वायाडक्ट का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि दो महीने में इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

26 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण

वायाडक्ट की लंबाई 1.3 किलोमीटर की होगी। इसका निर्माण 26 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। ये आशारोड़ी में सहारनपुर की ओर टनल से 800 मीटर दूर से बनेगा। वहां से शुरू होकर ये एक्सप्रेस-वे के किनारे होते हुए डाटकाली मंदिर तक पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: बदलेगा मौसम...अगले दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार, तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड

क्या होता है वायाडक्ट

वायडक्ट एक विशिष्ट प्रकार का पुल होता है। इसमें खंभों की श्रंखला होती है। आमतौर पर ये समान ऊंचाई के दो बिंदुओं को जोड़ता है। दून में भी इसका निर्माण एक्सप्रेस-वे से कुछ ऊंचाई वाले डाटकाली मंदिर को जोड़ने के लिए किया जा रहा है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें