संगठन ने कहा, राज्य में 18 हजार से ज्यादा शिक्षकों की खतरे में है नौकरी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने चार अप्रैल को दिल्ली कूच का एलान किया है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा के मुताबिक शिक्षक दिल्ली रामलीला मैदान में एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि टीईटी की अनिवार्यता से उत्तराखंड में लगभग 18 हजार शिक्षकों की नौकरी खतरे में है। शिक्षक केंद्र सरकार से अध्यापक पात्रता परीक्षा से मुक्त करने के लिए अध्यादेश लाने की मांग करेंगे। संगठन के प्रदेश महामंत्री जगवीर खरोला ने कहा, इस दिन दिल्ली के रामलीला मैदान में देशभर से शिक्षक पहुंचेंगे। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के महामंत्री सुभाष चौहान ने कहा, 2011 से पहले नियुक्ति पा चुके शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाना चाहिए।