फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आईफैड के प्रतिनिधिमंडल ने सगंध संस्थान का किया भ्रमण

Sun, 01 Nov 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेलाकुई। ब्रिटेन, कनाडा, इंडोनेशिया और चीन समेत विभिन्न देशों से आए इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चर डेवलपमेंट के कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को परफ्यूमरी एवं सगंध अनुसंधान एवं विकास संस्थान का भ्रमण किया। प्रतिनिधियों ने रीप परियोजना के तहत किसानों, ग्रामीण महिलाओं और उद्यमियों को मिल रहे लाभों की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. नृपेंद्र चौहान ने प्रतिनिधिमंडल को संस्थान के अनुसंधान कार्यों और उपलब्धियों से अवगत कराया। वहीं रीप परियोजना निदेशक एवं ग्राम्य विकास विभाग की अपर सचिव झरना कमठान ने परियोजना की गतिविधियों और प्रभावों की जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. ललित अग्रवाल ने रीप-सिनेमन परियोजना का प्रस्तुतीकरण किया। प्रतिनिधिमंडल ने दालचीनी की खेती से जुड़े किसान हरीश जोशी, अंजू बिष्ट, अमित कुमार और स्टार्टअप प्रतिनिधि राहुल अग्रवाल से संवाद करके उनके अनुभव जाने। इसके बाद हाईटेक नर्सरी, उत्पाद विकास प्रयोगशाला और स्कूल ऑफ परफ्यूमरी का भ्रमण किया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. जफर हैदर, डॉ. पंकज बिजल्वाण, डॉ. गरिमा और रीप के मास्टर ट्रेनर अभिषेक कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


-
विवेक जोशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें