फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: त्योहारी सीजन के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा पांच एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव

Mon, 19 Oct 2020 05:20 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दीपावली, छठ, दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक पर्वों पर दूसरे राज्यों में अपने घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत देने वाली खबर है। रेल मंडल मुख्यालय की ओर से देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस और देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस जैसी पांच ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। रेलवे बोर्ड की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ ही इन ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


कोरोना संकट के चलते मार्च में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। केंद्र सरकार की ओर से अनलॉक लागू होने के बाद रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून-नई दिल्ली, देहरादून-काठगोदाम जन शताब्दी, देहरादून नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस जैसी चार ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जबकि बाकी ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा है। 

ऐसे में दीपावली, छठ, दुर्गा पूजा जैसे पर्वों पर घर जाने की तैयारी कर रहे यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्य प्रदेश के लाखों यात्रियों के सामने आने जाने का गंभीर संकट है लेकिन अब इस समस्या का समाधान करने की तैयारी है। कारण कि रेलवे मंडल मुख्यालय की ओर से देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस, देहरादून वाराणसी जनता एक्सप्रेस, देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस और देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस जैसी पांच ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। 
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि इन सभी ट्रेनों के संचालन को लेकर प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। रेलवे बोर्ड की ओर से जैसे ही ट्रेनों के संचालन की अनुमति दी जाती है तो ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां भी की जा रही हैं। इन सभी ट्रेनों का संचालन होने से जहां यात्रियों को आने जाने में सहूलियत होगी, वहीं रेलवे को भी धार्मिक पर करोड़ों की आय होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें