उत्कृष्ट कार्यों के लिए मंगल दलों को मिला सम्मान
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 2021-22 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए युवक एवं महिला मंगल दलों को राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर युवक मंगल दल मनकटिया विकासखंड मूनाकोट पिथौरागढ़ को प्रथम, युवक मंगल दल धुरा नंदानगर विकासखंड घाट चमोली को द्वितीय और युवक मंगल दल खेड़ाजट विकासखंड नारसन हरिद्वार को तृतीय पुरस्कार मिला। वहीं, महिला मंगल दल नंदानगर विकासखंड घाट चमोली को प्रथम, महिला मंगल दल किसमिला विकासखंड कपकोट बागेश्वर को द्वितीय और महिला मंगल दल बड़ोवाला विकासखंड डोईवाला व महिला मंगल दल हसनपुर विकासखंड भगवानपुर को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार मिला। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों को क्रमश: एक लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये की धनराशि दी गई।
ये होता है मंगल दलों का काम
मंगल दल समाज के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। ये सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाते हैं और लोगों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके अलावा ये दल शिक्षा एवं स्वरोजगार के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित करते हैं। साथ ही हमारी संस्कृति और परंपराओं को जिंदा रखने में भी उत्कृष्ट भूमिका निभाते हैं।