फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सहस्त्रधारा में नदी के बीच सेल्फी ले रही थी हरियाणा की महिला, पैर फिसलकर तेज धारा में बही, शव बरामद

Sun, 16 Aug 2026 04:47 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

महिला सहस्त्रधारा के पास नदी में मिली। टीम ने उसे बाहर निकाला और तत्काल 108 एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
सहस्त्रधारा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहस्त्रधारा में घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला नेहा की सेल्फी लेने के दौरान नदी में गिरने से मौत हो गई। पैर फिसलने के बाद महिला नदी के तेज बहाव में बह गई। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद उसे नदी से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


घटना शनिवार को सहस्त्रधारा क्षेत्र में हुई। सीजन ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल संदीप जोगीवाल ने चौकी आईटी पार्क को सूचना दी कि नदी किनारे एक महिला फोटो खींच रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में जा गिरी। महिला के नदी में बहने की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को भी बुलाया गया।

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक छाए बादल, देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में तलाश शुरू की। कुछ देर बाद महिला सहस्त्रधारा के पास नदी में मिली। टीम ने उसे बाहर निकाला और तत्काल 108 एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान नेहा आर्य निवासी गांधी कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के पास, कोतवाली नगर, पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष थी। घटना की सूचना पुलिस ने मृतका के परिजनों को फोन के माध्यम से दे दी है। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे के बाद एक बार फिर नदी और जलस्रोतों के किनारे सेल्फी लेने के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें