फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने दिखाए तेवर, छूटे लोगों के पसीने

Fri, 26 Feb 2016 03:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में दिन और रात का तापमान बढ़ने की वजह से लोगों के पसीने छूट गए। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी आठ दिन तक बारिश के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। हालांकि इस बीच कुछ दिन आंशिक बादल जरूर आ सकते हैं।
विज्ञापन


27 डिग्री पर पारा
राजधानी में लगातार दिन का तापमान गर्मियों के सीजन की याद दिला रहा है। बृहस्पतिवार को भी दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अचानक मौसम के करवट लेने से एक महीने पहले ही गर्मी का अहसास होने लगा है। न्यूनतम तापमान में भी एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। बृहस्पतिवार की रात का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक आगामी आठ दिन तक बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि इस बीच कुछ दिन आंशिक बादल जरूर आ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें