फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की वेबसाइट बताएगी दून के मौसम का हाल

Sat, 19 Oct 2013 01:34 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी अनिश्वितता के लिए प्रसिद्घ देहरादून का मौसम अब वर्ल्ड वेदर इंफॉरमेशन सर्विस पर भी फ्लैश होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


ताकि पर्यटक लाभ उठा सकें
राजधानी में कब बादल छा जाएं, कब बरसात हो जाए कहा नहीं जा सकता। मौसम की इसी विशेषता को ध्यान में रखते हुए वर्ल्ड वेदर इंफॉरमेशन सर्विस (डब्लूडब्लूआईएस) पर भी दून के मौसम का फ्लैश शुरू हो गया है, ताकि बाहर से आने वाले पर्यटक इसका लाभ उठा सकें।

पढ़ें, 'ऐसे नहीं संभल पाएगी उत्तराखंड की विरासत'

इस सर्विस का संचालन चीन की हांगकांग ऑब्जरवेटरी कर रही है। इसके माध्यम से दून के आने वाले तीन दिन के तापमान का पूर्वानुमान हर वक्त देखा जा सकता है। अधिकतम, न्यूनतम तापमान के साथ वर्षा का डाटा भी इस पर अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा सामान्य स्थिति में रहने वाला तापमान और प्रत्येक माह की सामान्य वर्षा भी इसमें दिया जा रहा है। तापमान को डिग्री सेल्सियस के स्थान पर फारेनहाइट में भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन


वर्ष भर का औसत हाल भी
जनवरी से लेकर दिसंबर माह तक पूरे साल भर का हर माह का अलग-अलग अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान और औसत वर्षा का भी मीन डाटा इस पर दिया जा रहा है ताकि अगर अन्य परिस्थितियां सामान्य रहें तो इस डाटा के आधार पर आवाजाही की जा सके।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें