जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। बच्ची की हालत नाजुक होने पर उसे सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से हायर सेंटर इलाज के लिए भेज दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को हायर सेंटर इलाज के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्चे के परिजनों का पता करने की कोशिश की जा रही है।
निजी नर्सिंग होम में चल रहा उपचार
बच्ची का उपचार देहरादून के प्रेमनगर स्थित बोहरा नर्सिंग होम में चल रहा है। जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. रश्मि कुलश्रेष्ठ ने बताया कि बृहस्पतिवार को बच्ची को दून अस्पताल में भेजवाया जाएगा।