फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: विकासनगर में दोस्तों के साथ नहाने गया नौ साल का बच्चा यमुना में बहा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Mon, 02 Oct 2023 02:19 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Dehradun News:  संदीप अपने तीन-चार दोस्तों के साथ बीते रविवार की शाम यमुना नदी के तट पर नहाने गया था। जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
बच्चे की तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के विकासनगर में एक नौ साल के बच्चे के यमुना में बहने की आशंका है। एसडीआरएफ बच्चे की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पहाड़ी गली निवासी संदीप अपने तीन-चार दोस्तों के साथ बीते रविवार की शाम यमुना नदी के तट पर नहाने गया था। जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। सोमवार की सुबह परिजन पुलिस के पास पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र में खोजबीन अभियान चलाया।

हरिद्वार: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, चालक फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


नावघाट में यमुना नदी के तट पर बच्चे के कपड़े बरामद हुए हैं। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि लापता हुए बच्चे के साथ कौन-कौन से अन्य बच्चे थे, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे को चेक किया जा रहा है। साथ ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें