चार सदस्यों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला
अमाना और जाहिद का बेटा सोहेल (13) घर से बाहर निकल गए। इस दौरान बड़ी बेटी रेहाना पिता और दोनों छोटी बहनों को बाथरूम में ले गई और उन पर पानी डाला। उसके बाद बचाव के लिए बाथरूम को अंदर से बंद कर लिया। घर से आग की लपटें उठती देख आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर दमकल कर्मी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने परिवार के चार सदस्यों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। चारों को उपचार के लिए देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया। आग पर काबू पाने में करीब 45 मिनट का समय लगा, लेकिन तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
सिडकुल थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया की जाहिद खान गंभीर रूप से झुलस थे। उनकी हालत खतरे से बाहर है। बताया कि तीनों बेटियां मामूली रूप से झुलसी हैं। आग लगने के पीछे सिलिंडर में लीकेज को कारण बताया जा रहा है।