फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: तीन दिन बाद खुल पाया हरिपुर कोटी क्वानू मीनस मार्ग, फंसे वाहनों को निकाला गया

Fri, 20 Sep 2024 12:05 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

लगातार पहाड़ी से मलबा-पत्थर आने से हरिपुर कोटी क्वानू मीनस मार्ग सुचारू करना चुनौती बना हुआ था। आज तीन बाद मार्ग को खोला जा सका। 
विज्ञापन
हरिपुर कोटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिपुर कोटी क्वानू मीनस मोटर मार्ग तीन दिन बाद शुक्रवार को खुल पाया है। हालांकि अभी पत्थर ऊपर से गिर रहे हैं। इतने दिनों से फंसे वाहनों को निकाला गया। मार्ग पर आ रहे लगातार मलबा- पत्थर के कारण मार्ग खोलने में परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


विगत मंगलवार और बुधवार को क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के चलते हरिपुर कोटी क्वानू मीनस राज्य राजमार्ग लाल ढांग स्थान पर भारी मलबा और पत्थर आने के कारण बंद हो गया था। लोक निर्माण विभाग द्वारा मौके पर मौजूद जेसीबी द्वारा जैसे ही मार्ग को खोलने का प्रयास किया जाता है, तभी ऊपर से अधिक पत्थर तथा मलबा मोटर मार्ग पर आ रहा है, जिससे मार्ग खोलने में परेशानी हो रही है। 

ये भी पढ़ें...Kedarnath:  सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक घोड़ा-खच्चर से सामान ढुलान का भाड़ा 500 से 1000 रुपये, हाईवे भी नहीं ठीक
विज्ञापन
विज्ञापन


बारा-बार मार्ग बंद होने के कारण छोटे निजी और हल्के सार्वजनिक वाहन लगभग 30 किलोमीटर का चक्कर काट धैरा निछिया डांडा मोटर मार्ग से आ जा रहे हैं। जबकि बड़े वाहन ट्रक और बस आदि मार्ग के बीच में ही फंसे खड़े हैं। बड़े वाहनों में सेब से लदे ट्रक भी शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें