फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून विकास भवन को खुद विकास की दरकार

Sun, 07 Feb 2016 01:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून जिले के विकास की योजनाएं जहां पर बैठकर बनती हैं, उस विकास भवन को खुद विकास की दरकार है। यहां खुले बिजली के तार, गंदगी, टूटी बेंच और अन्य अव्यवस्थाएं इसके नाम पर कलंक लगा रही हैं।
विज्ञापन


यहां केवल मुख्य विकास अधिकारी के कक्ष के आसपास तो साफ-सुधरा दिखाई देता है शेष विकास भवन परिसर का बुरा हाल है। फरियादियों के लिए गैलरी में एक बेंच दिखाई देती है जो टूटी पड़ी है। कोनों और सीढ़ियों पर पान की पीकें, जगह-जगह पड़ा कूड़ा, टॉयलेट के आसपास उठती दुर्गंध, खुले पड़े बिजली के तार, तारों के बीच ही साइकिल पार्किंग आदि ऐसी तमाम अव्यवस्थाएं व्याप्त हैं।

मुख्य विकास अधिकारी आलोक पांडेय का कहना है कि यह सेवायोजन कार्यालय का दफ्तर है। यहां पर वैकल्पिक तौर पर विकास भवन संचालित किया जा रहा है। विकास भवन के परिसर में विधानसभा चल रही है। एक ब्लॉक को ठीक करा दिया गया है। दूसरा ब्लॉक ठीक कराने को जिला योजना में प्रस्ताव दिया गया है। फंड मिलते ही उसे भी ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें