फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: दून मेडिकल कॉलेज में बनेगा प्रदेश का पहला यू स्किल सेंटर

Tue, 07 Jul 2020 09:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रदेश सरकार ने सेंटर के लिए मंजूर की 1.40 करोड़ की राशि
  • दूसरा यू स्किल सेंटर हल्द्वानी में खोलने की योजना 
  • नए डॉक्टरों, नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ की इलाज में बढ़ेगी दक्षता
विज्ञापन
दून मेडिकल कॉलेज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में प्रदेश का पहला यू स्किल सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 1.40 करोड़ रुपये मंजूरी किए हैं। वहीं, दूसरा सेंटर हल्द्वानी में खोलने की योजना है। इस सेंटर में नए डॉक्टर, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की इलाज में दक्षता बढ़ाई जाएगी। 

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त पोषित योजना के तहत राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में यू स्किल सेंटर के लिए मंगलवार को धनराशि मंजूर करने के संबंध में सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी ने शासनादेश जारी किया है।


इस सेंटर में नए डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ को डायलिसिस, आपरेशन में छोटे-छोटे काम, इंजेक्शन लगाने, रक्त एकत्रित करने समेत इलाज की जानकारी के लिए क्लास चलेगी। इससे डॉक्टरों और कर्मचारियों के काम में दक्षता आएगी और मरीजों को इलाज की बेहतर सेवाएं मिलेंगी। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव की ओर से शासनादेश में कहा गया कि एनआईटी व आईआईटी से सेंटर की क्षमता और ढांचे का डिजाइन स्वीकृत कराया जाएगा। केंद्र सरकार से हुए एमओयू की गाइडलाइन के आधार पर सेंटर का निर्माण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें