फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना, डेंगू बीमारी के मद्देनजर जिले के सभी वार्डों, ग्राम सभाओं में खोले जाएं हेल्थ पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति, जनजाति विभाग और महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सीएमओ डॉ बीसी रमोला से मिला और ज्ञापन सौंपकर मांग उठाई कि कोरोना, डेंगू जैसी बीमारियों के मद्देनजर राजधानी दून के प्रत्येक वार्ड के साथ ही जिले की सभी ग्राम सभाओं में हेल्थ पोस्ट को खोले जाएं। ताकि इन हेल्थ पोस्ट में लोग बीमारियों की जांच कराने के साथ ही अपना इलाज भी करा सकें। । पूर्व विधायक राजकुमार की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ को बताया कि बारिश होने के साथ ही डेंगू बीमारी का खतरा तेजी से बढ़े बढ़ेगा। ऐसे में इलाज की पर्याप्त व्यवस्था अभी से ही कर ली जाए । पूर्व विधायक ने कहा कि गांधी शताब्दी और कोरोनेशन जैसे बड़े सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बहुत अधिक ना हो। इसके लिए नगर निगम के प्रत्येक वार्ड के साथ ही जिले की सभी ग्रामसभाओं में हेल्थ पोस्ट खोले जाएं । जहां डॉक्टरों और पैरामेडिकल की तैनाती की जाए। इन हेल्थ पोस्टों के खोले जाने से दूरदराज के ग्रामीणों को इलाज कराने के लिए देहरादून का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इसके साथ ही अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। कई अस्पतालों में दवाइयां कम होने की वजह से मरीजों तीमारदारों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। सरकारी अस्पतालों में एंटीबायोटिक दवाओं की भारी कमी है जिसकी आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। तमाम अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों, पैरामेडिकल के साथ ही वार्ड बॉय, नर्सिंग स्टाफ और सफाई कर्मचारियों का भी कोरोना टेस्ट कराया जाए। ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। सीएमओ डॉ बीसी रमोला ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ विभाग की ओर से हर संभव कदम उठाए गए हैं। आईसीएमआर की गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना संक्रमण को रोकने को लेकर हर संभव कदम उठाए गए हैं । प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक राजकुमार के अलावा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, ओमप्रकाश बाल्मीकि, प्रकाश नेगी अजय बेनीवाल समेत कई कांग्रेसी शामिल थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें