फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वतारोहण अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर सीएम ने रवाना किया, हॉर्न ऑफ हर्षिल चोटी को करेंगे फतह

Fri, 22 Nov 2019 01:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आज पर्वतारोहण अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस संयुक्त अभियान के तहत उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद, एसडीआरएफ व निम की सयुंक्त टीमों द्वारा हर्षिल वैली में स्थित हॉर्न ऑफ हर्षिल चोटी को लगभग 5-6 दिन के भीतर फतह किया जाएगा। उक्त अनाम चोटियों को अभी तक पर्वतारोहियों द्वारा फतह नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज सीएम आवास में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, निम (नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटनियरिंग) एवं एसडीआरएफ द्वारा सयुंक्त रूप से आयोजित पर्वतारोहण अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतारोही दलों द्वारा पर्वतारोहण अभियानों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण, पॉलीथीन के प्रयोग न करने व पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को एडवेंचर टूरिज्म और अच्छे पर्यावरण के लिए जाना जाए। हमें इसके लिए लगातार अपने प्रयास जारी रखने होंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ. आशीष चौहान एवं प्रिंसीपल निम कर्नल अमित बिष्ट भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें