फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः विद्युत टैरिफ को लेकर उग्र हुए कर्मचारी, डायरेक्टर के कमरे में की तोड़फोड़

Sun, 29 Dec 2019 10:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • एमडी और डायरेक्टरों से जमकर हुई नोक-झोंक, जबरन कमरों से निकाले
  • कर्मचारियों का आरोप- तीनों निगमों के एमडी और डायरेक्टर कर्मचारियों के हितों से कर रहे खिलवाड़
विज्ञापन
ऊर्जा निगमों के कर्मचारी हुए उग्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारियों को रियायती दरों पर मिलने वाली बिजली की दरों में की गई कटौती को लेकर तीनों ऊर्जा निगमों के कर्मचारी उग्र हो गए हैं। शनिवार को कर्मचारियों ने यूपीसीएल मुख्यालय में धरना दिया और तीनों निगमों में एमडी और डायरेक्टरों को जबरन उनके कमरों से बाहर निकाल दिया। इस बीच कर्मचारियों की एमडी पिटकुल और यूपीसीएल के साथ ही डायरेक्टरों के साथ नोक-झोंक भी हुई।

विज्ञापन


इस दौरान कर्मचारियों ने यूपीसीएल के डायरेक्टर फाइनेंस के कमरे में तोड़फोड़ भी की। कर्मचारियों का आरोप है कि तीनों निगमों के एमडी और डायरेक्टर कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और कर्मचारियों के खिलाफ फैसला ले रहे हैं। चेतावनी दी कि समझौते के अनुरूप अगर कर्मचारियों के लिए टैरिफ जारी नहीं किया तो कर्मचारी किसी को भी अपनी सीट पर नहीं बैठने देंगे। 

कर्मचारियों को रियायती दरों पर मिलने वाली बिजली को लेकर हाईकोर्ट में दायर एक याचिका के बाद हाईकोर्ट ने यूपीसीएल को रियायती दरों पर मिलने वाली बिजली को लेकर जवाब मांगा है। बुधवार को सचिव ऊर्जा राधिका झा की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें कर्मचारियों को मिलनी वाली सुविधा में भारी कटौती का प्रस्ताव पास किया गया है।
विज्ञापन


कटौती की खबर मिलते ही कर्मचारी भड़क गए। शुक्रवार को उत्तराखंड विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले तीनों निगमों के कर्मचारियों ने ऊर्जा निगम मुख्यालय में धरना देने के बाद शनिवार को आंदोलन उग्र कर दिया। 

कर्मचारी प्रबंध निदेशक के दफ्तर में घुस गए और वहीं बैठ गए

यूपीसीएल मुख्यालय में एकत्रित होने के बाद जैसे ही निगम के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा वहां पहुंचे तो पहले तो कर्मचारियों ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया। काफी बहस होने के बाद जैसे ही प्रबंध निदेशक अपने दफ्तर पहुंचे तो कर्मचारी दफ्तर में घुस गए और वहीं बैठ गए।
 

इसके बाद कर्मचारियों ने प्रबंध निदेशक को उनके कमरे से जबरन बाहर कर दिया। एमडी को कमरे से बाहर करने के बाद कर्मचारी सभी डायरेक्टरों के कमरों में गए और उन्हें भी वहां से जबरन बाहर निकाल दिया। डायरेक्टर फाइनेंस के साथ तो कर्मचारियों की जमकर नोक-झोंक हुई। कर्मचारियों ने उनके कमरे में तोड़फोड़ भी की और दरवाजा तोड़ दिया। 


ऊर्जा निगम में एमडी और डायरेक्टरों को कमरे से निकालने के बाद कर्मचारी यूजेवीएनएल पहुंचे। वहां एमडी को नहीं थे लेकिन कुछ डायरेक्टर अपने कमरों में काम कर रहे थे, उन्हें भी कर्मचारियों ने जबरन बाहर निकाल दिया। अंत में कर्मचारी पिटकुल पहुंचे और वहां डायरेक्टरों के बाहर निकालकर एमडी के कमरे में पहुंचे और उन्हें भी कमरे से बाहर आने के लिए कहा।
 

इस बीच कर्मचारियों और एमडी पिटकुल के बीच काफी बहस भी हुई। बाद में एमडी बाहर निकल गए। जिसके बाद कर्मचारी वापस लौट गए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि तीनों निगमों के डायरेक्टर, एमडी बाहर के डायरेक्टरों के दबाव में काम रहे हैं और लगातार कर्मचारी के हितों से खिलवाड़ वाले फैसले ले रहे हैं। इस दौरान मोर्चे के संयोजक इंसारुल हक, राकेश शर्मा, विनोद कवि, वाईएस तोमर, जीएन कोठियाल, प्रदीप कंसल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें