फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: निर्माणाधीन वेडिंग प्वाइंट की सटरिंग गिरी, आठ मजदूर घायल, ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज  

Sun, 07 Mar 2021 11:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
निर्माणाधीन वेडिंग प्वाइंट की सटरिंग गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून में एक निर्माणाधीन वेडिंग प्वाइंट के लेंटर की सटरिंग गिरने से मलबे के नीचे आठ मजदूर दब गए। जैसे तैसे उन्हें वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने लापरवाही के आरोप में वेडिंग प्वाइंट के मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


हादसा सहारनपुर रोड स्थित मोहब्बेवाला में हुआ। जानकारी के मुताबिक यहां पर स्थानीय कारोबारी विनोद अग्रवाल वेडिंग प्वाइंट बनवा रहे हैं। रविवार को इस प्वाइंट के पोर्च का लेंटर तैयार किया जा रहा था। इसके लिए सटरिंग भी पूरी हो गई थी, लेकिन शाम करीब तीन बजे सटरिंग गिर गई। इससे वहां काम कर रहे आठ मजदूर दब गए। साथी मजदूरों ने तीन मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

कुछ देर बाद वहां पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने वहां से पांच मजदूरों को इमरजेंसी सेवा के माध्यम से दून अस्पताल पहुंचाया। सीओ सदर अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस ने वहां पर निरीक्षण किया तो मालिक और ठेकेदार की लापरवाही सामने आई। इस पर वेडिंग प्वाइंट के मालिक विनोद अग्रवाल और ठेकेदार चंद्रपाल धार्य के खिलाफ लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये मजदूर हुए घायल 

-राम विश्वास पुत्र जोगिंदर सिंह 
- अरविंद पुत्र शीतल साहनी 
- लड्डू साहनी पुत्र गणेश साहनी 
- शत्रुघ्न साहनी पुत्र किशन साहनी 
- अशोक पुत्र खिचड़ी साहनी 
- दीपक पुत्र राजेंद्र 
- शंकर मांझी पुत्र गोना मांझी 
- रमेश पुत्र दुखा साहनी 
(सभी मजदूर बिहार के सीमामढ़ी, बिहार के निवासी हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें