फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के कार्यक्रम पर संकट के बादल: प्रशासन से अनुमति नहीं मिली, ट्रकों को ग्राउंड के अंदर जाने से रोका

Tue, 14 Jul 2026 11:07 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

कांग्रेस ने लॉ एंड आर्डर के संबंध में प्रशासन से अनुमति लेकर नगर निगम को देनी थी लेकिन मंगलवार तक वह भी नहीं मिल सकी है। नगर निगम के अनुसार इसी वजह से परेड ग्राउंड में सामान लेकर पहुंचे ट्रकों को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
परेड ग्राउंड में खड़े वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परेड ग्राउंड में प्रस्तावित राहुल गांधी के कार्यक्रम छात्रों की गूंज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। नगर निगम ने अब इस स्थान पर आपत्ति लगा दी और सामान लेकर पहुंचे ट्रकों को ग्राउंड के अंदर जाने से रोक दिया गया है। कांग्रेसियों ने प्रशासन पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने परेड ग्राउंड में कार्यक्रम कराने के लिए 15 से 17 तक जुलाई तक अनुमति के लिए आवेदन किया था। शुल्क भी जमा कर दिया गया था। नगर निगम ने सशर्त अनुमति जारी कर दी थी। परेड ग्राउंड में ही भारत सरकार की ओर से लोक संवर्धन कार्यक्रम भी चल रहा है जो 15 जुलाई को खत्म होना था लेकिन हरेला के अवसर पर इस कार्यक्रम को दो दिन 16 और 17 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।

इसके अलावा दूसरा कारण यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने लॉ एंड आर्डर के संबंध में प्रशासन से अनुमति लेकर नगर निगम को देनी थी लेकिन मंगलवार तक वह भी नहीं मिल सकी है। नगर निगम के अनुसार इसी वजह से परेड ग्राउंड में सामान लेकर पहुंचे ट्रकों को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन


बदरीनाथ प्रकरण: द्विवेदी के आरोपों पर बोले गोदियाल, हमने तो मंदिर बनाने को पैसा दिया, चढ़ावा चोरी नहीं किया
 

विज्ञापन

हमने सशर्त अनुमति दी थी। मंगलवार तक प्रशासन की अनुमति नगर निगम को मुहैया नहीं कराई गई। इसके अलावा दूसरा पहलू यह है कि वहां पहले से ही भारत सरकार का लोक संवर्धन पर्व कार्यक्रम चल रहा है। वह कार्यक्रम हरेला पर्व को देखते हुए दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। इसलिए वहां कार्यक्रम कराया जाना संभव नहीं है।
-आलोक कुमार पांडेय, नगर आयुक्त

परेड ग्राउंड में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए 10 जुलाई को विधिवत रूप से नगर निगम के आदेश पर 15 से 17 जुलाई तक के लिए परेड ग्राउंड का निर्धारित शुल्क 177000 रुपये जमा कराते हुए आरक्षित किया गया था। परेड ग्राउंड मैदान को नियमानुसार आरक्षित करने के बावजूद प्रशासन भाजपा सरकार के दबाव में अनुमति देने में आनाकानी कर रहा है। आरक्षित किये गये मैदान की समयावधि आज से शुरू हो जाएगी। यदि नगर निगम प्रशासन हमारी समय सीमा में मैदान उपलब्ध नहीं कराता तो यह यह तानाशाही होगी।
-गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें